जशपुर कलेक्टर ने सन्ना और पण्डरापाठ के गौठान का किया निरीक्षण, समूह की महिलाओं से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली

पण्डरापाठ में महिलाए आलू, मक्का, नाशपाती और सेव की खेती कर रहीं हैं

गौठान से जुड़कर महिलाएं बन गई आत्मनिर्भर 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को सन्ना के आवर्ती चराई गौठान और पण्डरापाठ के गौठान का निरीक्षण करके गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रगति, स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। पण्डरापाठ की समूह की महिलाओं ने बताया कि लगभग 25 एकड़ में गौठान को विकसित किया गया है। समूह की महिलाएं अनके गतिविधियों में शामिल होकर सक्रिय हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है। उन्होंने बताया कि गौठान में मुर्गीपालन, बकरीपालन, मछली पालन के साथ गौठान में नाशपाती एवं 01 एकड़ में सेव की पौधे, मक्का, आलू का भी उत्पादन किया गया है। जिससे महिलाओं को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। इस अवसर पर बगीचा एसडीएम श्री विजय प्रताप खेस्स, जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में उत्पादन किए गए आलू का विक्रय करने के साथ ही चीप्स भी बनाया जा रहा है। जिससे उनको अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। कलेक्टर ने खाद बनाने के लिए कैचुआ का अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए हैं और कम लागत की शेड बनाकर उसमें वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने सन्ना गौठान का निरीक्षण करते हुए समूह की महिलाओं को जोड़कर विभिन्न गतिविधियॉ करवाने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!