भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सम्हाला पदभार : जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाना हर भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य – सुनील गुप्ता

Advertisements
Advertisements

बंदरचुवां से फरसाबहार तक 25 किलोमीटर की सफल पदयात्रा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई का शंखनाद है – प्रबल प्रताप

निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित साय ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को सौंपा पदभार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। सुनील गुप्ता को पदभार सौंपतें हुए, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित साय ने कहा कि आने वाला साल, चुनावी वर्ष है। हम सबको मिल कर पार्टी के लिए काम करना है। हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाना। उन्होनें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा और उर्जावान होने के साथ संगठन में काम करने का अनुभव भी उनके पास है, इसका लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि बंदरचुवां से फरसाबहार तक 25 किलोमीटर की सफल पदयात्रा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई का शंखनाद है। इस सफल पद-यात्रा के लिए उन्होनें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित पार्टी के सभी नेताओं को बधाई दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहित साय के कार्यकाल को सफल बताते हुए, उन्होनें कहा कि रोहित साय ने विपक्ष दल के जिलाध्यक्ष के रूप में बेहतर काम किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दोगुने उत्साह से सड़क में उतरेगें। प्रबल प्रताप ने कहा कि प्रदेश सरकार, केन्द्र की योजनाओं पर अपना मुहर लगा कर, जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है। हम सब अगर जनता को यह बता दें कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है तो अगले विधानसभा चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में होगा।

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां पद रहे या ना रहे, कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होनें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता का उदाहरण देते हुए कहा कि यह देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां अपने काम के बूते कोई भी कार्यकर्ता उंचे पद पर पहुंच सकता है। जिलाध्यक्ष उर्जावन और अनुभवी है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी जिले के तीनों विधासभा चुनावों में कमल खिलाने में कामयाब रहेगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पदभार मुक्त हो रहे जिलाध्यक्ष रोहित साय के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि रोहित साय ने अपने दो साल से अधिक के कार्यकाल में प्रदेश संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओं में उत्साह और उर्जा बढाते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर भी कांग्रेस की गलत नीतियों और भ्रष्ट आचरण की जोरदार खिलाफत की। श्री साय ने कहा कि बीते दिनों पद-यात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ आम जनता का जो उत्साह दिखा, इससे स्पष्ट है कि जनता में कांग्रेस के कुशासन को लेकर कितनी नाराजगी है। उन्होनें कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के साथ मिल कर आने वाले दिनों में इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए, भाजपा को सत्ता के शिखर तक ले जाएगें।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने कहा कि भाजपा जनता के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं का लक्ष्य जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करना होता है। संगठन और सत्ता दोनों में ही कार्य के आधार पर महत्व  मिलता है। उन्होनें कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपनी उर्जा और क्षमता से किसी भी संकल्प को मूर्त रूप देने में सक्षम हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष के रूप में पदभार सौंप कर दायित्व देने के लिए पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि बीते विधानसभा चुनाव की बातों को भूला कर हम सबकों आगामी चुनाव के लिए तन-मन से जुट जाना है। उन्होनें कहा कि पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और आशिर्वाद से हम सब मिल कर छत्तीसगढ़ में कमल खिला कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ और मजबूत करना है। उन्होनें कहा कि दीपावली के बाद हर मंडल और बूथ की समीक्षा बैठक का सिलसिला शुरू होगा। इन बैठकों में संगठन के विस्तार के साथ चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी शंकर गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन शहर मण्डल के अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, रूपेश सोनी, पुरषोत्तम सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला मंत्री सुनील अग्रवाल, देवधन नायक, सुनीति भोय, वरुण जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव,  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सत्तू सिंह, केशव यादव, डीडीसी सालिक साय, शांति भगत, ममता कश्यप, शारदा प्रधान, प्रतिमा भगत, नितिन राय,  गोविंद भगत, राजकपूर भगत, राम गर्ग, श्याम भगत, गणेश जैन, हरिशंकर यादव, श्रीनायक मिश्रा, सुदाम पंडा, विजय शर्मा, उमाशंकर भगत, विजय सहाय, शरद चौरसिया, मुकेश सोनी, राजकुमार गुप्ता, सुनील सोनी, दीपक अंधारे, सज्जू खान, अरविंद भगत, निखिल गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनोज भगत, अभिषेक मिश्रा, राजा सोनी, नीतू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, आकाश गुप्ता, कपिल साय, राजकुमार सिंह, आनंद शर्मा, मानू सोनी, सरस्वती भगत, रामनारायण यादव, इम्तियाज़, सुरेन्द्र बेसरा, विनोद निकुंज, दीपक चौहान, गणेश गुप्ता, संतन भगत, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!