धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर जशपुर जिला पुलिस प्रशासन ने अंचल के शहीदों के परिवारों को दी पर्व शुभकामनाएं !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस के द्वारा जिले के अमर शहीदों के परिवार जनों से मिलकर आज उन्हें धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।

इस पर्व के अवसर पर उन्हे मिठाई, पटाखे आदि प्रदान किए गए एवं उनके कुशल क्षेम की जानकारी ली गई।

Related posts