कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं !

Advertisements
Advertisements

हरित पटाखों का उपयोग करने की अपील की और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाने का संदेश दिया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से प्रकाश के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हुए हरित पटाखों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने मिट्टी के बने दीपकों का उपयोग करने और स्वस्थ पर्यावरण के लिए हानिकारक पटाखों तथा अधिक आवाज वाले पटाखों का उपयोग नहीं करने कहा। उन्होंने सभी आमजन और बच्चों से सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाने का संदेश दिया। कलेक्टर ने दीपावली पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी से समस्त जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!