जिले में धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त, कलेक्टर ने किया जारी आदेश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती

सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभागके आदेश  के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर सुगमता पूर्वक धान उपार्जन (खरीदी) एवं पर्यवेक्षण हेतु विभिन्न अधिकारियों ( ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) को आगामी आदेश पर्यन्त तक विभिन्न  धान खरीदी केन्द्र ( उपार्जन केन्द्र) का 116 नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्त नोडल अधिकारी सम्बंधित धान खरीदी केन्द्र का नियमित निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में दैनिक प्रतिवेदन संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भिजवाना एवं विभागीय एप के माध्यम से साप्ताहिक भौतिक सत्यापन करना सहित धान खरीदी से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य सुनिश्चित करेंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!