मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संग होली खेलकर खुशी से खिले आम जन के चेहरे- गोमती साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज होली के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के गृहग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिन भर होली की धूम रही। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनो संग रंगो के महापर्व होली में शामिल होने पहुंचे क्षेत्र वासियों के साथ पूरे उत्साह,उमंग के साथ रंगो में सराबोर हुए। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय जी ने मुख्यमंत्री श्री साय जी व श्रीमती कोशल्या साय जी को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी।

आज जिले से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण पत्रकार बंधुओ सहित क्षेत्र से आए आम जानो ने भी अपने मुख्यमंत्री के संग होली महोत्सव मनाए और मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कोशल्या साय पत्थलगांव विधायक महोदया गोमती साय को  रंग- गुलाल लगाकर रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए रंगो के महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनो के संग होली के रंग में रंगे और क्षेत्र से आए सभी पदाधिकारी गण पत्रकार बंधुओ सहित क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाए दिये।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!