राष्ट्रीय एकता दिवस : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ !

आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी लिया संकल्प

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आज पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को यह भी शपथ दिलाई कि अपने देशवासियों के बीच यह संदेश प्रसारित करने का भी प्रयत्न करेंगे।

सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्व श्री हिमांशु गुप्ता,  प्रदीप गुप्ता और विवेकानंद सिन्हा सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts