विशेष अभियान के अंतर्गत 3 बालक, 8 बालिका, 40 पुरूष एवं 158 महिला सहित कुल 209 गुम इंसानों को किया गया दस्तयाब, अभियान हेतु 9 राज्यों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों में भेजी गई थी टीमें, इस अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को नगद पुरुस्कार से भी किया गया सम्मानित !

Advertisements
Advertisements

गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु जिला जांजगीर-चांपा में दिनांक 06 अक्टूबर 22 से 31 अक्टूबर 22 तक चलाया गया विशेष अभियान, सभी टीमों का नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी को किया गया था नियुक्त

गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु अलग-अलग टीमों का किया गया था गठन, जिसमें 17 प्रधान आरक्षक एवं 34 आरक्षकों को किया गया था नियुक्त

गुमशुदा का मोबाइल नंबर ज्ञात कर आधुनिक तरीके वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी दस्तयाब किया गया

गुम इंसान के सबसे पुराने प्रकरण वर्ष 2012 का भी दस्तयाब कर गुम इंसानों को उनके परिजनों से मिलाया गया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जिले में गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु दिनांक 06 अक्टूबर 22 से 31 अक्टूबर 22 तक विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके अंतर्गत थाना जांजगीर से 25, चौकी नैला से 11, थाना अकलतरा से 28, थाना बलौदा से 19, चौकी पंतोरा से 02, थाना मुलमुला से 12,  थाना पामगढ़ से 15, थाना नवागढ़ से 26,  थाना शिवरीनारायण से 24, थाना बिर्रा से 14, थाना बम्हनीडीह से 01,  थाना सारागांव से 10 एवं थाना चांपा से 22 कुल 209 गुम इंसानों की दस्तयाबी की गई।

गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु जिले के सभी थाना एवं चौकी में अलग-अलग टीम का गठन किया गया था। जिसके द्वारा 9 राज्यों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों से कुल 209 गुम इंसानों को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई। जिसमें 03 बालक, 08 बालिका, 40 पुरूष एवं 158 महिला को दस्तयाब किया गया। सभी टीमों का नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी को नियुक्त किया गया था।

गुमशुदा का मोबाइल नंबर ज्ञात कर, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर, वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी गुम इंसान को दस्तयाब किया गया, साथ ही जिले के सबसे पुराने प्रकरण वर्ष 2012 के गुम इंसानों को उनके परिजनों से मिलाया गया।

टीम उड़ीसा, मध्यप्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, बिहार, उत्तरप्रदेश, हिमांचल, और केरल भी भेजी गयी थी। विशेष अभियान में 17 प्रधान आरक्षक एवं 34 आरक्षकों को लगाया गया था। गुम इंसान दस्तयाबी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!