छेड़खानी करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल !

Advertisements
Advertisements

आरोपी खियल बजाज निवासी जांजगीर के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 786/2022 धारा 354 भादवि, 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध

महिला एवं नाबालिबालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

थाना जांजगीर क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी खियल बजाज छेड़-छाड़ किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी खियल बजाज के विरूद्ध अपराध क्रमांक 786/2022 धारा 354 भादवि 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी खियल बजाज उम्र 59 वर्ष निवासी थाना जांजगीर को गिरफ्तार कर दिनांक 01 नवंबर 22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में हायक निरीक्षक भरत राठौर एवं महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!