जिले में धान खरीदी महाभियान आज से शुरू : संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय और कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की उपस्थिति में तिलई धान खरीदी केंद्र से धान खरीदी की प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा

जिले में राज्योत्सव के अवसर पर आज संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय और जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी केंद्र तिलई में छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा अर्चना तथा कांटा-बाट में फूल माला अर्पित कर और नारियल फोड़कर धान खरीदी की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। प्रदेश सहित जिले के धान उपार्जन केंद्रों में आज से चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थित तरीके से शुरुवात हो गई है। धान खरीदी केंद्र में संसदीय सचिव और कलेक्टर द्वारा उपस्थित किसान श्री अंबिका कौशिक को फूल माला पहनाते हुए उनसे आत्मीय चर्चा की गई। उन्होंने धान खरीदी केंद्र प्रभारी को सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से भी बातचीत की। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न किसान, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी सौरभ ठाकुर और ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।

संसदीय सचिव और कलेक्टर ने सीमार्ट का भी किया अवलोकन –

जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय और कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिला मुख्यालय में संचालित सीमार्ट का अवलोकन किया। संसदीय सचिव श्री राय द्वारा सीमार्ट संचालक से सीमार्ट में विक्रय के लिए उपलब्ध विभिन्न उत्पाद जैसे फाईल पेड, अगरबत्ती, मुरब्बा, दोना, फिनाइल, साड़ी आदि को बनाने वाले स्व-सहायता समूह की जानकारी ली गई और उनका मूल्य भी पूछा गया। संसदीय सचिव द्वारा सीमार्ट से जुड़े हुए स्व-सहायता समूहों की संख्या की भी जानकारी ली गई। सीमार्ट संचालक द्वारा बताया गया कि सीमार्ट में स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को आवश्यकतानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों, आश्रम-छात्रावासों तथा अन्य शासकीय कार्यालयों द्वारा क्रय किया जाता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!