जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी स्व.अजय राम की आकाशीय बिजली  गिरने से मृत्यु 28 जुलाई 2022 को हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता फुलपती हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पाकरगांव निवासी स्व. संतोष नाग की मृत्यु आकाशीय बिजली से 10 जुलाई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सोहन नाग हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related posts