जशपुर में कुमार दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को भव्य बनाने भाजपा मण्डल कुनकुरी की बैठक सम्पन्न, जनप्रतिनिधि पीला चावल देकर कर रहे निमंत्रित

Advertisements
Advertisements

14 नवंबर का दिन जशपुर के इतिहास में अमर करना है – विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

आगामी 14 नवम्बर को जशपुर मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री हिन्दू कुल तिलक जशपुर के माटी पुत्र स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की आदम कद प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा किया जाना है। संघ प्रमुख मोहन भागवत का इसी कार्य के लिये प्रमुख रूप से जशपुर आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा मण्डल कुनकुरी शहर एवं ग्रामीण की सामूहिक बैठक का आयोजन कुनकुरी नगर के मंगल भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई।

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय, कुनकुरी विधानसभा प्रभारी रामकुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह आदि द्वारा भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं ओमकार चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संतोष सहाय द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। जिसके उपरांत विधानसभा प्रभारी रामकुमार अग्रवाल द्वारा 14 नवम्बर मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु कहा। उन्होने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए एकजुट होकर कार्य करने के साथ जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का पुनः झण्डा लहराने को लेकर कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 14 नवम्बर की तारीख को जशपुर जिले में अमर कर देना है। कुमार साहब की मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम को भव्य रूप देना है। आगमी आने वाले दिनों में इस कार्यक्रम की भव्यवता की चर्चा हो ऐसा कार्य करना है। पुरे जिले से कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर जशपुर आने हेतु कार्यकर्ताओं में श्री साय द्वारा पीला चावल का वितरण किया गया। देवउठनी एकादशी का दिन हिन्दू रिति रिवाजों के लिये शुभ माना गया है, आज ही के दिन से कार्यक्रम के आयोजन हेतु कार्य का शुभारंभ हो रहा है। आगमी वर्ष चुनाव का वर्ष होने के बारे में भी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए तीनों सीटों में पुनः भाजपा की जीत के लिये युद्ध स्तर पर कार्य करने हेतु कार्यकर्ताओं को कहा गया।

मण्डल अध्यक्ष शहर श्रीनायक मिश्रा के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सालीक साय, अनिता सिंह, पूर्व नपं अध्यक्ष सुदबल यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, घनश्याम होता, उदय शर्मा, विश्वनाथ राम, आदि के साथ कुनकुरी मंडल में निवासरत प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य विशेष व स्थाई आमंत्रित सदस्य, जिला के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य जिले के सभी मोर्चा के अध्यक्ष, एवं महामंत्री प्रकोष्ठ के संयोजक मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री शक्ति केन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक ,सभी बूथ के अध्यक्ष, सचिव एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!