जशपुर: बाढ़, भूकंप सहित अन्य आपदाओं से बचाव हेतु किया गया मॉक एक्सरसाईज

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आज शहर के देउलबंद तालाब में मॉक एक्सरसाइज किया गया। इस मॉक एक्सरसाईज में नगर सेना,अग्निशमन, बाढ़ बचाव दल, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मॉक एक्सरसाईज का उद्देश्य बाढ़ ग्रस्त गांव, मेले की भगदड़, भूकंप की सूचना इत्यादि मिलने पर उस स्थान पर फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य करना था। इस मॉक एक्सरसाइज को पांच चरणों में पुरा किया गया।

अभ्यास के दौरान सबसे पहले प्रोफाइलेक्टिक इवैक्युएशन का अभ्यास किया गया। जिसमें बाढ़ ग्रस्त गांव, मेले की भगदड़, भूकंप की सूचना जैसे ट्रिगर मिलने पर न्युनतम 100 लोगों को उस स्थान से दूर ले जाने का अभ्यास किया गया। इसी प्रकार दुसरा अभ्यास सर्च एंड रेस्क्यू का किया गया। जिसमें बाढ़ जैसे स्थिति में फंसे लोगो को बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। तीसरे चरण में साइट स्टेजिंग एरिया बनाकर बाहर से मदद के लिए आये पार्टी के रूकने, उनके वाहनों की पार्किंग, लोगों की भीड़, सैनिटेशन, पेयजल, वे इन-वे आउट आदि की व्यवस्था बनाने अभ्यास किया गया। अभ्यास के चौंथे चरण में रिलीफ कैम्प बनाकर आपदा में फंसे लोगों को रिलीफ कैम्प में ठहराने एवं उनको भोजन, दवाई आदि मुहैया कराने की व्यवस्था से संबंधित अभ्यास किया गया।

अभ्यास के अंतिम चरण में नगर सेना के अग्निशमन दल द्वारा आपदा की कल्पना कर इसमें फंसे लोगों को निकालने का अभ्यास जशपुर के महाराजा चौंक में किया गया। पुरे अभ्यास के पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर श्री रवि मित्तल द्वारा नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति की गई थी जिनका कार्य उस साईट पर होने वाली प्रक्रियाओं को कोआर्डिनेट करना तथा जिले के ईओसी केन्द्र में जानकारी भेजना था। उक्त अभ्यास में अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पाण्डेय, जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण नगर सेना के जवान तथा आम नागरीक उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!