जशपुर कलेक्टर ने मनोरा और आस्ता के गोठान का किया निरीक्षण: स्व सहायता की महिलाओं ने बताया गोठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर ले रही आर्थिक लाभ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने शुक्रवार को मनोरा विकासखंड के मनोरा और आस्ता गोठान का निरीक्षण किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद और गोठान में किए जा रहे हैं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

कलेक्टर मनोरा जनपद सीईओ को हिदायत देते हुए गोठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कम लागत से भूनाबेड टांका बनाकर खाद बनाने के निर्देश दिए और केंचुआ पर्याप्त मात्रा में डालने के लिए कहा है। गोठान की महिलाओं ने बताया कि वे मुर्गी पालन बकरी पालन दोना पत्तल निर्माण सहित विभिन्न आजीविका से जुड़कर आर्थिक लाभ ले रही हैं। कलेक्टर ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!