दुर्ग–राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ विहार एवं गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 02 जोड़ी गाड़ियों में स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |

(1) गाड़ी संख्या 15232/15231 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में दिनांक 09 नवम्बर 2022 से 14 नवम्बर 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में  दिनांक 08 नवम्बर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी |

 (2) गाड़ी संख्या 13287/13288 दुर्ग-राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ विहार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस में दिनांक 09 नवम्बर 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक तथा 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग एक्सप्रेस में दिनांक दिनांक 07 नवम्बर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी ।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!