जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम जोरोडोल निवासी स्व ठुमारी बाई की पानी में डूबने से 25 जून 2018 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के 5 पुत्र पुत्रियो क्रमशः एतवा राम, सहदेव राम, पुत्री मनकुंवेर, कमरकुंवेर  व लक्ष्मीला हेतु 4 लाख एवं मनोरा जनपद के ग्राम घोराघाट निवासी स्व. फुलसाय की मृत्यु 3 जुलाई 2022 को पानी में डूबने से हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मंगरु राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!