जिले के 3 प्रधान आरक्षक सहायक उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक ने लगाये स्टार

Advertisements
Advertisements

जिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त 3 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2020 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक ”अ“ वर्ग का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप सिरद साय पैंकरा, सुश्री नीता कुर्रे, राजकुमार को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक सिरद साय पैंकरा, सुश्री नीता कुर्रे, राजकुमार को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर आज दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!