शहर में अवैधानिक पार्किग वाहनों एवं बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों पर की जा रही कार्यवाही, 10 दिनों में मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत् कुल 298 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही

यातायात पुलिस के द्वारा की जा रही मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही, उक्त वाहन चालकों से कुल 100400 रूपये लिया गया समन शुल्क

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् मो.सा. मे तीन सवारी चलने के 42 वाहनों पर 12600/-, बिना हेलमेट के 04 वाहनों में 2000/-, बिना लायसेंस के 02 वाहनों पर 2600/- बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाने वाले 175 वाहनों पर 52500/-, वाहन का हेड लाईट आधा काला नही होने के 12 प्रकरण में 3600/-,  बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चालन के 03 प्रकरण में 1500/-, अवैधानिक पार्किग किये 31 वाहनों पर 9300/-,  नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने के 19 प्रकरण में 5700/- नो एन्ट्री में वाहन प्रवेश करने के 03 प्रकरण में 7500/-, कार्यवाही के साथ ही अन्य धाराओं में कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया।

शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात  नियमो का पालन करते सड़को पर अवैधानिक पार्किग नही करने की हिदायत दिया जा रहा है।  यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

Related posts