बड़ी खबर : भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव पर त्रिपुरा में हमला, टिपरा मोथा समर्थकों पर हमला करने का आरोप !

भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए हैं

मनीष केशरी, समदर्शी न्यूज- रांची

भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव पर हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब एक बैठक के बाद बरमुरा से अगरतला लौट रहे थे। कथित रूप से टिपरा मोथा समर्थकों पर उन पर हमला करने का आरोप है। यह घटना जिस वक्त घटी समीर उरांव के साथ पार्टी नेता विकाश देववर्मा और विद्युत देववर्मा भी मौजूद थे। समीर उरांव को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक बैठक में शामिल होने के बाद लौटने के दौरान उन पर तथा कथित टिपरा मोथा समर्थकों ने हमला कर दिया था।

Related posts