शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल, प्रतिबंधात्मक धाराओं में की गई कार्यवाही !

डायल 112 के कर्मचारी से फोन पर बदतमीजी करने और मामी को डराने के मामले में हुई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा गुंडे बदमाशों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में रामपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 14 नवंबर 2022 को डायल 112 के कर्मचारी को फोन पर वाद-विवाद करने वाले बदमाश राजकुमार पाठक एवं मामी से बदसलूकी करने वाले बदमाश भीष्म कुमार वैष्णव को धारा 151 जा.फौ. के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार बदमाशों के नाम –

1. राज कुमार पाठक पिता गंगासागर पाठक उम्र 39 वर्ष साकिन सिंचाई कॉलोनी-रामपुर

2. भीष्म कुमार वैष्णव पिता पंचमदास वैष्णव उम्र 22 वर्ष साकिन खरमोरा लोहारपारा, चौकी-रामपुर, थाना कोतवाली

Related posts