कल मनाया जायेगा झारखंड राज्य का 22वां स्थापना दिवस !

Advertisements
Advertisements

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची

कल झारखंड राज्य का 22वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री राज्य की जनता के लिए कई सौगातों की भी बरसात करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 4 बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा किसानों के लिए एप और पोर्टल लॉंच करेंगे। 2 नई औद्योगिक पॉलिसी का भी शुभारंभ करेंगे।

15 नवंबर को झारखंड के सूखा प्रभावित इलाकों के पीड़ित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किसान राहत एप और पोर्टल लॉंच किया जाएगा। इस एप और पोर्टल के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। 15 नवंबर से 19 दिसंबर तक सूखाग्रस्त घोषित किए गए प्रखंडों में कैंप लगाकर एप और पोर्टल में सूखा पीड़ित किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!