पलामू : स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद, दो युवकों ने एक व्यक्ति को मार दी गोली

Advertisements
Advertisements

पुलिस प्रकरण दर्ज कर जुटी है छानबीन में

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-रांची

पलामू जिला के मेदिनीनगर रेड़मा स्थित करमाही इलाके में स्पीड ब्रेकर को लेकर हुए विवाद में 2 युवकों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक पाठक नाम का युवक अपने घर के सामने स्पीड ब्रेकर बनवा रहा था। 2 स्थानीय युवकों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने दीपक को गोली मार दी। गोली दीपक के पेट में लगी है। पहले उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया। बाद में रिम्स रेफर कर दिया गया। दीपक को गोली मारने का आरोप प्रकाश भुइयां और दीपक भुइंया पर लगा है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए तमाम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!