महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

आरोपी अमन पांडेय को नैला पुलिस द्वारा दिनांक 14 नवंबर 22 को किया गया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 417/2022 धारा 354क, 1(i), भादवि एवं धारा 3(क) (फक) एससी/एसटी एक्ट पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

पीड़िता ने चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अमन पाण्डेय निवासी बांकी मोगरा जिला कोरबा पीड़िता को दिनांक 21 जून 22 को पंड़ित हरिशंकर महाविद्यालय के सामने बेईज्जत करने के नियत से हाथ को पकड़ा तथा जान से मारने की धमकी दिया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 417/2022 धारा 354क, 1(i), भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अमन पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी जंगल तेलसरा रोड बांकीमोंगरा जिला कोरबा को उसके निवास स्थान से दिनांक 14 नवंबर 22 को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 3(क) (फक) एससी/एसटी एक्ट जोड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो,  निरीक्षक रीना नीलम कुजूर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चन्द्रा एवं आरक्षक महेश राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts