जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम बोतनीडाड़ निवासी स्व. दीना मांझी की सर्पदंश से 17 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती फगनी मांझी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम केराडीह निवासी स्व.कठलू राम की मृत्यु 13 जुलाई 2022 को सर्पदंश से हो जाने पर मृतक केे निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती सस्ती बाई  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!