स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा भगत अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में सेवा देंगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी को देखते हुए डॉ. सीमा भगत, स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जशपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में कार्य करने हेतु आदेशित किया है। अब डॉ. भगत बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी सेवाएं देंगी।

Related posts