कलेक्टर ने कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा सड़क निर्माण का किया निरीक्षण : गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश !

कार्य में लापरवाही नहीं करने की दी चेतावनी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी  

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कुनकुरी तपकरा से लवाकेरा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान कुनकुरी विकास खंड के कुंजारा के सड़क निर्माण का अवलोकन करते हुए डब्लूएमएम, बीटी और जीएसबी कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन की सुविधा का लाभ देने के लिए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। कलेक्टर ने हल्दीमुंडा फरसाबहार विकास खंड के लठबोरा सड़क निर्माण का भी निरीक्षण किया।

Related posts