आरोपी शुभम मिश्रा को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 372/22 धारा 186 ,327,385,332,353,294 भादवि पंजीबद्ध
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध पैसे की मांग करने पर अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा
दिनांक 15.11.22 को ग्राम सलखन मे पदस्थ पटवारी दिलेश्वर कश्यप अपना कार्यालयीन काम पूरा कर तहसील कार्यालय शिवरीनारायण फाईल जमा करने जा रहा था तभी शाम करीब 04.45 बजे शिवरीनारायण लक्ष्मी वस्त्रालय के सामने कथित पत्रकार शुभम मिश्रा पत्रकारीता का धौस दिखाते हुये कहा कि तुम किसानो से बहुत अवैध वसुली करते हो मुझे भी पैसे दो कह कर पैसे की मांग करने लगा और नही दोगे तो तुम्हारे बारे में गलत खबरे छाप कर तुम्हे बदनाम कर दुगा, तुम्हे सस्पेंड करा दूंगा कहते हुए अश्लील गली गलौज करने लगा और पैसा नही देने पर हाथमुक्का से मारपीट किया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्धअपराध क्रमांक 372/22 धारा 186, 327, 385, 332, 353, 294 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी शुभम मिश्रा उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं 13 शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर दिनांक 16.11 22 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, अवैध पैसे की मांग करने के लिए आरोपी के विरुद्ध दूसरी बार अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविन्द्र अनन्त,उप निरीक्षक आर एल टोण्डे,सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर यादव,प्रधान आरक्षक रुद्र कश्यप,किशोर दीवान का विशेष योगदान रहा।
