बड़ी खबर : सरकारी शराब दुकान में नकली शराब बेचे जाने की सूचना पर राँची उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी

छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद

दुकान के सेल्स मैन और बगल की दुकान के एक व्यक्ति को भेजा गया जेल

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-रांची

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में राँची उत्पाद विभाग की टीम ने सरकारी शराब दुकान में नकली शराब बेचे जाने की सूचना पर दुकान सहित आस पास के गोदाम में भी छापेमारी की. इस छापेमारी में बड़ी संख्या में नकली शराब बरामद किया गया. जिसे टीम ने रामगढ़ उत्पाद विभाग के हवाले किया और रामगढ़ उत्पाद विभाग ने सरकारी दुकान के सेल्स मैन और बगल की दुकान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नकली शराब बेचने के आरोप में जेल भेज दिया.

Related posts