जशपुर: दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को पहुँचाने के लिए मेगाफोन का बेहतर उपयोग किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन और यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार बेहतर करने के लिए जय हो टीम और विकासखण्ड के सभी बीएमओ को जूक बॉक्स और मेगाफोन उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार ने सभी को प्रचार सामग्री का वितरण किया।

Related posts