जशपुर: शेखरपुर में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक लगाकर जूक बॉक्स और मेगाफोन से योजना की जानकारी दी जा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन और यूनीसेफ के संयुक्त तत्वाधान में दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार बेहतर करने के लिए जय हो टीम और विकासखण्ड के सभी बीएमओ को जूक बॉक्स और मेगाफोन उपलब्ध कराया गया है। इसी कड़ी में पत्थलगांव  विकासखण्ड के शेखरपुर में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक लगाया गया और लोगों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मेगाफोन और जूक बॉक्स से लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की योजना की जानकारी दे रहे हैं।

Related posts