जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मुड़ापारा निवासी स्व. मेनका बाई की पानी में डूबने से 10 अप्रैल 2020 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री सिलधर  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम ईला निवासी दलबीर का पानी में डूबने से 25 अपैल 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री बीरबल हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts