पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बच्चों के साथ जशपुर कलेक्टर ने किया भोजन: बच्चों ने कहा- आज नये ऊर्जा का संचार हुआ, आत्मविश्वास बढ़ा और मन की जिज्ञासा दूर हुई

Advertisements
Advertisements

बंगले का भ्रमण करके बच्चों को नजदीक से जाने मौका मिला

बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर: कलेक्टर बंगले में आज जिले के विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के 65 बच्चों ने कलेक्टर और उनके परिवार के साथ भोजन किया गया। बच्चे कलेक्टर को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए। उन्हें नजदीक से भी कलेक्टर को जानने का मौका मिला। बच्चों ने अनुभव साझा करते हुए बताया आज यहां आकर आनंद की अनुभूति हो रही है।

बच्चों ने बताया कि हमें आज यहॉ आकर नये ऊर्जा का संचार हुआ है आत्मविश्वास बढ़ा है, मन की जिज्ञासा और झिझक दूर हुई है। काफी कुछ सिखने को मिला है। शिक्षकों और बच्चों ने कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद ही अनमोल रहा।

कलेक्टर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बीच-बीच में भ्रमण भी करवाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!