आज इस कोरोना वायरस ने ना जाने कितनो के अपनों को उनसे दूर कर दिया,कितनो के घरों के चिराग बुझा दिए, उन्हीं में से एक है शर्मिष्ठा जी जिनका विवाह विमल जी से 23 जून 1994 को हुआ था. सब कुछ बेहतर चल रहा था जीवन में पर अचानक हँसता खेलता परिवार उस वक्त बिखर गया जब कुछ दिन पहले ही अपने पति विमल बैद्य को कोरोना वायरस की वजह से खो दिया. पर कहते है ना जो अपने होते हैं वो भले ही शारीरिक रूप से साथ न रहे पर हमेशा दिल के करीब होते है. शर्मिष्ठा जी ने अपने पति की इच्छा के अनुसार 24 अगस्त को अपने पति को याद करते हुए तालापारा में एक रुपया मुहिम फ्री टयूशन क्लास के बच्चों के बीच केक काट कर उनका जन्म दिवस मनाया तथा उपहार स्वरूप बच्चों को स्टेशनरी का सामान कॉपी, पेंसिल, पेन, क्रेयन कलर,रबर के साथ चॉकलेट वितरित की ताकि जरूरतमंद बच्चें अपनी पढ़ाई पर हमेशा ध्यान दें. इस अवसर पर स्वर्गीय विमल जी की धर्मपत्नी के साथ उनका पुत्र इंद्रनील एवं उनकी बहन साधना गुप्ता भी उपस्थित रहे और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
Related posts
-
1000 से ज्यादा छात्रों को साइबर अपराधों का खतरा समझाया, सरगुजा पुलिस ने सेंट जेवियर स्कूल में खोला जागरूकता का मोर्चा
सेंट जेवियर स्कूल में सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित किया गया साइबर जागृति अभियान, 1000 से अधिक... -
पिपरिया को मिली 3 करोड़ की विकास सौगात, 2.50 करोड़ से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र—विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन
पिपरिया में 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा... -
कवर्धा में ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर बड़ा मंथन, विजय शर्मा ने किया निरीक्षण—भारी वाहनों से राहत और व्यवस्थित यातायात के लिए जगह चयन पर जोर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण ट्रक मालिक संघ के...
