कलेक्टर चंदन कुमार ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

कलेक्टर बस्तर चंदन कुमार ने गुरुवार 24 नवंबर को जिले के पल्ली, करंजी तथा बड़ांजी स्थित धान खरीदी केंद्रों  का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से 40 किलोग्राम धान की भर्ती  की बोरी तौलकर ही धान लेने के निर्देश देते हुए कहा कि  किसी भी स्थिति में किसानों से तौल में निर्धारित मात्रा से अधिक धान न लिया जाए।

उन्होंने निर्धारित गुणवत्ता का ही धान खरीदी करने के निर्देश देते हुए कहा कि  किसानों को समझाएं कि वे  वे अच्छी गुणवत्ता का तथा साफ-सुथरा धान विक्रय हेतु धान खरीदी केंद्रों में लाएं। धान खरीदी केंद्रो पर धान को साफ करने हेतु उड़ावनी पंखा, सूपा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। किसानों के द्वारा विक्रय हेतु लाये गये धान को ढेरी लगाने के बाद ही बारदानों में भरने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सीधे किसान के बारदाने से धान की समिति में उपलब्ध बारदानें में पल्टी न करें। किसानों के लिए पीने के पानी तथा बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।  निरीक्षण के दौरान जिला विपणन अधिकारी श्री राजेन्द्र ध्रुव तथा खाद्य नियंत्रक श्री जी.एस. राठौर,  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पर्यवेक्षक श्री के. एस. ध्रुव उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!