कुनकुरी नगर के व्यापारियों की हुई बैठक, मुरारी अग्रवाल बने कुनकुरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष

Advertisements
Advertisements

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने नगर के व्यापारियों का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कुनकुरी: नगर के मंगल भवन में आज शनिवार को स्थानीय व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य नगर के व्यापारियों को आये दिन हो रही परेशानियों को लेकर था। शासन प्रशासन के समक्ष व्यापारियों द्वारा अपनी बात रखने एवं सामुहिक रूप से व्यावसायिक निर्णय लेने हेतु नगर में एक व्यापारी संघ का निर्माण करने को लेकर बुलाई गई इस बैठक में विगत वर्षों से कुनकुरी व्यापारी संघ के गठन हेतु चल रहे प्रयास को मूर्त रूप मिल सका है।

बैठक का संचालन करते हुए मनीष हेडा ने नगर में व्यापारी संघ के गठन के उद्ेश्यों से सभी व्यापारियों को अवगत कराया। सीए बिनीत जिंदल ने व्यापारियों को गुमास्ता पंजीयन के बारे में जानकारी दी तथा नगर के व्यापारियों को सूचीबद्ध किये जाने हेतु कहा गया। व्यापारी सुरेश गुप्ता द्वारा समिति के गठन की प्रक्रिया एवं रूपरेखा पर अपना पक्ष रखा। विष्णु सोनी द्वारा विगत वर्षो से चल रहे प्रयास एवं किये गये कार्यो की जानकारी दी गई।

बैठक में सर्व प्रथम व्यापारी संघ के अध्यक्ष चुनने के लिये एक राय बनी जिसके बाद सभी व्यापारियों ने बिना चुनाव सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के पक्ष में समर्थन देते हुए नगर के व्यापारी मुरारी अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई। सभी व्यापारियों ने मुरारी अग्रवाल के नाम पर समर्थन दिया। जल्द ही व्यापारी संघ के समस्त पदाधिकारियों की घोषणा भी की जायेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारी अग्रवान ने बैठक को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि नगर के व्यापारियों की समस्याओं व परेशानियों के निराकरण के लिये व्यापारी संघ द्वारा निरंतर प्रयास किया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!