बड़ी खबर: आदिवासी नृत्य महोत्सव, राज्योत्सव व राज्य अलंकरण समारोह 2021 हेतु 7 अधिकारियों को जिला रायपुर कलेक्टर से किया गया सम्बद्ध

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2021 तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 एवं राज्योत्सव व राज्य अलंकरण 2021 के आयोजन हेतु विभिन्न कार्यो में सहायता के लिये भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को उनके दायित्व के साथ साथ इस प्रयोजन हेतु कलेक्टर जिला रायपुर के साथ संबद्ध किया गया है। ये समस्त अधिकारीगण कार्यक्रम के दौरान आवश्यकतानुसार कलेक्टर जिला रायपुर अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी से समन्वय स्थापित कर उनके निर्देश पर कार्य सम्पादित करेंगें। इन अधिकारियों को अपनी उपस्थिति 27 अक्टूबर 2021 तक रायपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है।

देखे आदेश किनको मिली जिम्मेदारी…….

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!