मन की बात : यह गर्व का क्षण है कि आजादी के अमृतकाल में भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा, मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने,

Advertisements
Advertisements

शंकर नगर मंडल अंतर्गत शंकर नगर वार्ड के शक्ति केंद्र क्रमांक 1 के बूथ क्रमांक 107 में शंकर नगर मंडल द्वारा किया गया आयोजित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मन की बात श्रवण करने का कार्यक्रम आज शंकर नगर मंडल अंतर्गत शंकर नगर वार्ड के शक्ति केंद्र केंद्र क्रमांक 1 के बूथ  क्रमांक 107 में शंकर नगर मंडल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सम्मिलित हुए। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम मन की बात के 100 वें एपिसोड की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से भारत के नागरिकों से जुड़ना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर देशवासी किसी न किसी क्षेत्र में हर स्तर पर देश के लिए कुछ अलग से काम करने का प्रयास कर रहा है, मैं इसकी सराहना करता हूं।

उन्होंने कहा जी-20 की दुनिया की आबादी में दो-तिहाई, विश्व व्यापार में तीन-चौथाई, और विश्व जीडीपी में 85% भागीदारी है। आप कल्पना कर सकते हैं – भारत अब से 3 दिन बाद यानी 1 दिसंबर से इतने बड़े समूह की इतने सामर्थ्यवान समूह की अध्यक्षता करने जा रहा है। ये इसलिए भी विेशेष हो जाता है, क्योंकि ये जिम्मेदारी भारत को आजादी के अमृतकाल में मिली है। मन की बात को पूरा देश और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ आम नागरिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद तल्लीनता से सुना।

शंकर नगर मंडल में मन की बात श्रवण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम में देश विदेश के कई सामाजिक और रचनात्मक कार्यों की जानकारी मिलती है, जो और कहीं नहीं मिलती। मोदी जी का उद्बोधन सुन कर सभी गौरव का अनुभव कर नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव के साथ मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी रजनीश शुक्ला, मन की बात के रायपुर जिले के प्रभारी बजरंग खंडेलवाल, शंकर नगर मंडल के प्रभारी हरीश ठाकुर, वंदना राठौर, मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय कश्यप, टिकेंद्र वर्मा पार्षद, सुमन राम प्रजापति महामंत्री, मधु शर्मा, प्रीतम महानंद उपाध्यक्ष, सुधीर चौबे, दिलीप धनकर, शाहिद हुसैन, सुशील मंडल, राम प्रजापति, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष मखमूर खान,  योगेंद्र वर्मा नरेंद्र निर्मलकर, राजेश गुप्ता ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक, सुनील चौधरी, राम दास मानिकपुरी मंडल के कोषाध्यक्ष, दशरथ ठंडी, रितेश रक्सेल,शरद सोनी, राम दास मानिकपुरी, प्रकाश मोरयानी,  आलोक शर्मा, मीना सेन, उमेश्वरी चंद्राकर, गायत्री चंद्राकर, चंद्रिका देवांगन, वर्षा सीमा पिल्ले, सीमा पिल्लाई, विजय सुरेंद्र नायक, पंकज जगत, गणेश निर्मलकर, संजय सोलंकी, डुमेन्द्र वर्मा, राम तांडी, कैलाश बहेरा, उपेंद्र जगत, विजय छुरा  राम तांडी, उज्जवल यादव, किशोर पंजवानी,इंदर नायक, दिनेश नेताम आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!