भानुप्रतापपुर उपचुनाव : संबलपुर और चारामा में देर रात तक बृजमोहन अग्रवाल ने की बैठकें, इस सरकार के षड्यंत्र में ना ही फसने और ना ही डरने की जरूरत – बृजमोहन अग्रवाल

Advertisements
Advertisements

प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि इस सरकार ने छीन ली – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज है। भाजपा और कांग्रेस उप चुनाव से पहले एक दूसरे पर लगातार हमलावर होती जा रही हैं। इसी बीच झारखंड पुलिस भारतीय जनता पार्टी के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रह्मानंद को गिरफ्तार करने की खबर आई। झारखंड पुलिस ने बीजेपी प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के लिए कांकेर पुलिस से संपर्क किया है। इसी के चलते राज्य की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। जिस पर उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने बयान देते हुए कहा कि ये कांग्रेस सरकार का षड्यंत्र है, साथ ही यह भी कहा कि  इससे भारतीय जनता पार्टी डरने वाली नहीं है। इससे न ही हमारा प्रचार-प्रसार रुकेगा और न ही हमारा जनसंपर्क। हम और हमारा प्रत्याशी लगातार अपनी जीत के लिए हुंकार भरेगा और चुनाव लड़ेगा। झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ सरकार में हिम्मत है, तो वें ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करके दिखाए; हम जेल से भी चुनाव जीत कर दिखाएंगे।

बृजमोहन अग्रवाल ने ये बात सिर्फ अपने बयानों तक सीमित नही रखी, वह शाम को कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार-प्रसार करते हुए कई बैठकें ली। इस दौरान उन्होंने भानुप्रतापपुर विधानसभा कार्यालय में पिछड़ा समाज के लोगों की बैठक ली। इस बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को इस भ्रष्ट सरकार की विफल नीतियों से अवगत कराया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समस्त चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

इसके बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल संबलपुर में जनता व कार्यकर्ताओं के साथ गणेश मंदिर का दर्शन करने पहुँचे। इसके बाद देर रात तक उन्होंने यहाँ भी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि गरीबों की मूलभूत सुविधाएं छीनने वाली, कानून व्यवस्था को बदहाल कर देने वाली, प्रदेश की सुख-शांति समृद्धि छीन लेने वाली सरकार को लड़ने के लिए ऐसे षड्यंत्र तो रचने ही पड़ेंगे। इसीलिए इस सरकार के षड्यंत्र में फसने की जरूरत नहीं है और ना ही इनके बहकावे में आने की जरूरत है। बस अपनी तैयारियां पूरी जोर-शोर से करनी है। सभी का एक ही लक्ष्य – भाजपा को जिताना है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!