जशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी के शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों को प्रतिदिन लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कुनकुरी विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कम्प्यूटर रूम प्रायोगिक कक्ष लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम श्री अजय किशोरी लकड़ा और  अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने लाइब्रेरी कक्ष के रजिस्टर का भी अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिदिन लाइब्रेरी का उपयोग करने के निर्देश दिए।

Related posts