जशपुर: संयुक्त कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जाने वाली नाश्ते की गुणवत्ता का किया जांच

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में आज संयुक्त कलेक्टर श्री आर.पी. चौहान ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, ओपीडी, लैब सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया। भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली नाश्ते को टेस्ट कर गुणवत्ता का भी जांच किया और मेन्यू के अनुसार मरीजों को नाश्ता एवं भोजन देने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!