जशपुर : खरीफ विपणन 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसान पंजीयन के संबंध में दिशा निर्देश जारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु कुल 25,91,902 किसानों का पंजीयन किया गया है। राज्य शासन के पास विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि उपरोक्त पंजीकृत किसानों में से कुछ किसानों के धान का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है, ऐसे शून्य रकबा वाले किसानों की सूची एन.आई.सी. के द्वारा जिले में समिति स्तर पर समिति के मॉड्यूल, मार्कफेड HQ] मॉड्यूल एवं तहसीदार मॉड्यूल में प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई है। जिले में ऐसे किसानों के रकबा का राजस्व विभाग के अधिकारियों के माध्यम से पुनः परीक्षण करा लिया जाये एवं आवश्यकतानुसार संशोधन की कार्यवाही तहसीलदार मॉड्यूल के माध्यम से दिनांक 05 दिसंबर 2022 तक पूर्ण कर ली जाये। इसके पश्चात भी यदि किसान के धान का रकबा शून्य दर्शित होगा तो उसे विलोपित करने की कार्यवाही राज्य स्तर पर की जा सकेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!