महिला स्व सहायता समूह की महिलाओें द्वारा बनाये जा रहे हैं गोबर से दीपक सहित विभिन्न सामग्री, गोठान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर महिलाएं हो रही स्वावलम्बी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिले में महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा गोठान में वर्मी कम्पोस्ट के अलावा दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए गोबर से विभिन्न प्रकार के टीकिया एवं सजावटी समान बना रही है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड दुलदुला के कोरना पंचायत की गंगा मईया महिला स्व सहायता समूह द्वारा इको फ्रंेडली कलात्मक एवं आकर्षक गोबर के दिए, विभिन्न प्रकार के टीकिया जिनमें श्री, ओम, स्वास्तिक तथा अन्य सजावटी समान का निर्माण किया जा रहा है। समूह के द्वारा बनाए जा रहे सामग्री के निर्माण से जहां जशपुर दीपावली पर्व पर जगमगा उठेगा वहीं समूह की महिलाओं को भी आर्थिक आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।

प्रशासन के द्वारा नियमित रूप से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के कौशल के माध्यम से आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत् गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को शासन द्वारा गोबर से दिए एवं अन्य सामग्री बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिसके लिए उन्हें आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो और वे आसानी से गोबर से दिये एवं अन्य सामग्री का निर्माण कर उचित मूल्य पर बाजारों में विक्रय कर अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी कर सके।

गंगा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि उनके द्वारा गोबर से दिया, श्री, ओम, स्वास्तिक टीकिया के साथ ही अन्य सजावट के सामान भी बनाए जा रहे है। जिनका मूल्य निर्धारण कर स्टॉल लगाकर विक्रय किया जा रहा है। दीपावली को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा सामग्री का निर्माण किया गया। जिसके स्थानीय निवासीयों के द्वारा काफी प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगभग 5000 दिये का निर्माण कर चुकी है। जिसमें उनके द्वारा दिये दो प्रकार के बनाए गए है। छोटा 30 रुपए एवं बड़ा दिया 60 रुपए दर्जन पर विक्रय कर रहे है। उक्त सामग्री के विक्रय से समूह की महिलाओं में काफी उत्साह है। जिससे वह अब प्रत्येक त्यौहार में आवश्यकतानुसार सामग्री का निर्माण करेंगी। गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जिला प्रशासन को उनके सहयोग के धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिससे उनके आमदनी में वृद्धि हो पा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!