उत्पीड़न से बचाने सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा बच्चों एवं महिलाओ को किए जा रहें है जागरुक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

कलेक्टर रजत बंसल निर्देश एवं जिला कार्यक्रम महिला बाल विकास विभाग अधिकारी एल आर कच्छप के मार्गदर्शन में सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओ को उत्पीड़न से बचाने सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदाबाजार द्वारा  आंगनबाड़ी,स्कूलों एवं कॉलेजों में बच्चों एवं महिलाओ को जागरुक किए जा रहें है। प्रतिवर्ष 25 नवंबर को आयोजित होने वाले महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा को समाप्त करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। साथ ही प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाएं जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मध्य 16 दिवस की अवधि में सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा द्वारा विस्तृत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के संबंध में बलौदाबाजार सखी वन स्टॉप सेंटर के केन्द्र प्रशासक तूलिका परगनिहा ने बताया। वर्तमान में 10 स्थानों जैसे स्कूल,आंगनबाड़ी केन्द्र,एनएसएस कैंप,गांव,कॉलेज आदि में प्रचार प्रसार किया गया हैं। जिसमे लवन परियोजना के अंतर्गत ग्राम लाहोद आंगनबाड़ी केंद्र,परियोजना बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक जागरूकता कार्यक्रम,ग्राम मोपर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 परियोजना बलौदाबाजार,जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 3 बैच को महीला एवं बाल विकास विभाग को योजनाओं की जानकारी,ग्राम दलदली थाना गिरौदपुरी में एनएसएस कैंप के बच्चों एवं ग्राम दलदली के निवासियों को जानकारी दी गई। इसी तरह ग्राम बिटकुली आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 कार्यकर्ताओं की बैठक में ग्राम वासियों एवं कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।  इसके साथ ही कल परियोजना बलौदाबाजार द्वारा आयोजित ग्राम लटुवा, जिला मुख्यालय स्थित आगंनबाड़ी केंद्र क्रमांक-6 में संरक्षण अधिकारी सुश्री मंजू तिवारी एवं केन्द्र प्रशासक सुश्री तूलिका परगनिहा द्वारा आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आसपास की महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को महिला हिंसा व अधिकारो के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई। जहॉ पर्यवेक्षक श्रीमती हीरामती लहरे भी  उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रमों में सखी वन स्टॉप सेंटर के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकरी देने के साथ ही सखी तक पहुंचने के तरीके जैसे 181-महिला हेल्प लाइन ,112- पुलिस हेल्प लाइन एवं 1098- चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी  गई। घरेलू हिंसा,दहेज़ प्रताड़ना, बलात्कार,छेड़-छाड़, बाल विवाह, साइबर क्राइम,सामाजिक बहिष्कार, संपत्ति विवाद,पॉक्सो एक्ट,टोनही प्रताड़ना पर विधिक जानकारी दी गई एवं माहवारी सुरक्षा, पोषण आहार, एनीमिया,बच्चों को गुड टच बेड टच आदि के विषय में चर्चा की जा रही है।एव सखी वन स्टॉप सेंटर,टोनही प्रताड़ना,181-महिला हेल्प लाइन व नवा बिहान पाम्पलेट का वितरण किया जा रहा है। महिलाएं उत्पीड़न से सम्बंधित शिकायत को उक्त नंबर 7089383268  में दर्ज करा सकतें है। या महिला हेल्प लाइन 181(टोल फ्री) 24/7 से सहायता प्राप्त कर सकतें है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!