भाजपा ने चारामा में किया भव्य रोड शो, ब्रम्हानंद के लिए डॉ. रमन सिंह ने मांगा आशीर्वाद !

Advertisements
Advertisements

जनता परिवर्तन चाहती है, ब्रम्हानंद की होगी बड़ी जीत – अरुण साव

प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा – बृजमोहन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

चारामा : भानुप्रतापपुर उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चारामा में भारतीय जनता पार्टी   के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के समर्थन में भव्य रोड शो किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राम जानकी मंदिर चौक से विशाल मोटर साइकिल रैली निकाल कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का स्वागत किया। डॉ. रमन सिंह ने नगर के समता रंगमंच पर भारी संख्या में मौजूद जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 दिसंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से विजय दिलाना है। समता रंगमंच से पंडित दीनदयाल चौक,  सदर बाजार होते हुए डॉ. रमन सिंह की रैली भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंची। डॉ. रमन सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम किया। यहां से रैली कोरर चौक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। रैली में उनके साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नगर अध्यक्ष प्यारेलाल देवांगन उपस्थित रहे। रैली में रायपुर सांसद सुनील सोनी,  युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, आलोक ठाकुर, नंदकुमार ओझा, प्रकाश जोतवानी, सुरेश वाधवानी, शांतनु सिन्हा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। रोड शो के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हुए।

जनता परिवर्तन चाहती है, ब्रम्हानंद की होगी बड़ी जीत – अरुण साव

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने  लखनपुरी और भीरागाँव में जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को आशीर्वाद देने की अपील की। इस दौरान नागरिकों ने अपना स्नेह और आशीर्वाद अरुण साव को दिया। बाइक रैली और जनसम्पर्क के बाद सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एक ओर आज सारा देश भ्रष्टचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है तो दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े दिख रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं की कार्रवाई पर प्रश्न उठा रहे हैं। ऐसी भ्रष्ट भूपेश सरकार के खिलाफ वोट देकर सरकार को सबक सिखायें और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनायें।

प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा – बृजमोहन

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में निष्पक्ष रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे न कि कांग्रेस का एजेंट बनकर कार्य करें  पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आबकारी अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लगातार शराब बांटे जाने की खबरें आ रही हैं। सत्ताधारी पार्टी द्वारा सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल भी शराब बांटने के लिए किया जा रहा है। इसके बावजूद भी किसी के विरुद्ध न कोई कार्रवाई हो रही है और न ही कहीं अपराध पंजीबद्ध हो रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकारी तंत्र का राजनीतिक दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के कर्मचारी और वन विभाग का अमला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका में है। भानुप्रतापपुर के वनांचल में वन विभाग की गाड़ी से शराब और पैसा बंटवाया जा रहा है। आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा – कितना भी पैसा और शराब बांटकर प्रशासन का दुरुपयोग कर लीजिए, भानुप्रतापपुर की जनता कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, डॉ. देवेंद्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने चारामा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए आदिवासियों को आरक्षण के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल से डरना नहीं है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसके नेता कहते हैं कि न मैं खाऊंगा, न खाने दूंगा। दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार है, जो पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उनके आईएएस अफसर जेल जा रहे हैं। करोड़ों रुपए की सम्पत्ति उजागर हो रही है। प्रदेश की जनता के रुपयों को दूसरे प्रदेशों के चुनाव में खर्चा कर रहे हैं। भूपेश बघेल जवाब दें कि आए दिन छापे में बेहिसाब दौलत कैसे निकल रही है ? केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम को भारी मतों में विजयी बना कर विधानसभा पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासी स्वाभिमान का अपमान करने वाली कांग्रेस को ऐसा सबक सिखाएं कि कांग्रेस सरकार का बोरिया बिस्तर बंध जाये। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस सरकार की विदाई का स्पष्ट संकेत देगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!