भारतीय नौसेना दिवस पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी बधाई !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने 04 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस पर साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

संसदीय सचिव ने कहा है कि समुद्री सीमा की रक्षा के साथ नौसैनिकों ने प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश सेवा की है। भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश एक स्वर में सभी भारतीय नौसैनिकों की राष्ट्रसेवा को नमन करता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!