बड़ी खबर : कुमारी सैलजा को बनाया छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी, पीएल पुनिया का लेंगी स्थान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : कांग्रेस ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा कांग्रेस का अतिरिक्त प्रभार दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी डॉक्टर पीएल पूनिया और हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल को पदमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन को भी पदमुक्त कर दिया गया है।

इस संबंध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किया गया अधिकृत पत्र पढ़ें-

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा 21 दिसंबर को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की हरियाणा में पदयात्रा आने से कुछ दिन पहले ही कुमारी सैलजा को कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिया गया यह पद राजनीतिक मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त अगले साल छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुमारी शैलजा महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगी। सैलजा राजस्थान में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!