बीमारी से पीड़ित 21 वर्षीय युवक ने डिप्रेशन में आकर कर ली आत्महत्या,  कुनकुरी थानाक्षेत्र का मामला

कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी नगर में बेंदरभदरा क्षेत्र के निवासी 21 वर्षीय युवक विवेक यादव ने फांसी लगाकर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर के राकेश यादव नामक व्यवसायी के 21 वर्षीय पुत्र विवेक यादव ने बुधवार की सायं घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पिता द्वारा युवक को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार मृतक विवेक यादव विगत 4-6 माह से पेट दर्द की समस्या से पीड़ित था। जिसके कारण प्रायः डिप्रेशन में रहने लगा था। इसी अवस्था में अचानक उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम किया गया।  

Related posts