महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा के अंतर्गत रणजीता स्टेडियम जशपुर के पास कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को उनसे संबंधित और निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 1098 के बारे में दी गई जानकारी !

Advertisements
Advertisements

इस कार्यक्रम में समर्पित संस्था चाईल्ड लाईन एवं एन.जी.ओ. जशपुर जन विकास संस्था का रहा विशेष योगदान,

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : जिला पुलिस जशपुर द्वारा ”महिला हिंसा विरोध पखवाड़ा“ के अंतर्गत आज दिनांक 09 दिसंबर 2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले हिंसा को समाप्त करने, दहेज प्रथा, लैंगिक उत्पीड़न, दुष्कर्म, छेड़छाड़ एवं महिलाओं के विरूद्ध सायबर क्राईम संबंधी अपराध की विस्तृत जानकारी देकर इससे बचाव एवं विरोध करने के संबंध में जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण के संबंध में जानकारी देकर अत्याचार नहीं सहने हेतु कहा गया। इस कार्यक्रम में समर्पित संस्था चाईल्ड लाईन का विशेष योगदान रहा, उनकी टीम के द्वारा अपने कार्य के बारे में विस्तार से बताया गया एवं अपने निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक रश्मि थॉमस, महिला प्रधान आरक्षक गायत्री बघेल, महिला आरक्षक अरूणा लकड़ा, चाईल्ड लाईन जशपुर से श्रीमती मनीषा छाबड़ा, सुश्री अंजना देवी एवं एन.जी.ओ. की टीम उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!