भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल का हाथ, भ्रष्टाचार के साथ, सौम्या अब तक क्यों नहीं हुईं सस्पेंड – नरेश गुप्ता

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पूर्व विधि प्रकोष्ठ संयोजक,भाजपा नेता नरेशचंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे भ्रष्ट अफसरों के साथ खड़े हैं, इससे राज्य के भ्रष्ट अधिकारियों को बढ़ावा मिल रहा है। वे सरकार के मंत्रियों तक की नहीं सुन रहे। उनके निर्देश की अवहेलना कर रहे हैं। जब सरकार का मुखिया ही भ्रष्ट अधिकारियों का कवच बनकर खड़ा हो तो भ्रष्टाचार को कोई रोक नहीं सकता।

भाजपा नेता नरेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर रानू साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में पत्र जारी किए थे लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने उन्हें पुरस्कृत कर और बड़े जिले का कलेक्टर बना दिया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं, इसकी एक नजीर यह है कि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई को निलंबित करने से लगातार कई दिनों तक बचते रहे। अब मुख्यमंत्री की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया 7 दिन से ईडी की कस्टडी में होने के बावजूद उनका निलंबन नहीं किया गया। आखिर क्यों? मुख्यमंत्री कब तक भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े रहेंगे?

भाजपा नेता नरेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संविधान की शपथ ली है। उन्हें संवैधानिक व्यवस्था के तहत व्यवहार करना चाहिए। किंतु उनका कृतित्व बता रहा है कि वह भ्रष्टाचारियों के संरक्षक व उनके कार्य में सहभागी हैं। मुख्यमंत्री इनका संरक्षण क्यों कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ की जनता यह समझ रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!