ब्रेकिंग : बगीचा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सेमरजोबला के प्रधान पाठक टीपन राम विद्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर हुए निलंबित

एसडीएम के निरीक्षण प्रतिवेदन पर डीईओ ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा : कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा, जिला- जशपुर 09.12.2022 द्वारा प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर टीपन राम प्रधान, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला सेमरजोबला, संकुल सोनगेरसा, विकासखण्ड – बगीचा जिला – जशपुर (छ.ग.) दिनांक 13.08.2022 से आज दिनांक तक बिना किसी पूर्व सूचना/आवेदन पत्र अथवा अवकाश स्वीकृत कराये बगैर अनुपस्थित पाये गये हैं । संबंधित का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के सर्वथा विपरीत है, जो कि कदाचरण की श्रेणी में आता है।

अतएव टीपन राम प्रधान, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला सेमरजोबला, संकुल सोनगेरसा, विकासखण्ड – बगीचा जिला- जशपुर (छ.ग.) को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड – बगीचा जिला – जशपुर (छ.ग.) नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related posts